बदमाशो ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, घटना का वीडियो वायरल

बदमाशो ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, घटना का वीडियो वायरल
राजनांदगांव। छत्तीसगढड के राजनांदगांव में पुलिस ने ऐसे मनबढ़ों को गिरफ्तार करके हवालात पहुंचा दिया, जो ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों पर हमला करने के आरोपी थे। दरअसल कुछ दिनों से राजनांदगांव में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दो बदमाश सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस वाले को पीट रहे हैं। बदमाशों पुलिस की वर्दी से बेखबर इतने बेफौफ थे कि ट्रैफिक सिपाही को पीटने के साथ उसे गाली भी दे रहे थे।

वायरल होने के बाद यह वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मोबाइल तक भी पहुंचा, जिसे देखकर उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को आदेश दिया कि वो इस वीडियो की पुष्टि करके उन्हें सूचित करें।

थोड़े ही समय के बाद राजनांदगांव के जिला पुलिस मुख्यालय में बैठे संतोष सिंह को जानकारी मिली कि उनके मोबाइल में मौजूद पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो पूरी तरह से सही है। इसके बाद एसपी संतोष सिंह ने तुरंत अपराधियों के पहचान का निर्देश दिया और स्वयं भी उनकी तलाश में क्षेत्र में निकल गये। एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए तुरंत तीनों बदमाश महावीर, प्रभु और शेख शहनाज को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मौक पर पहुंचे एसपी संतोष सिंह ने हथकड़ी लगवाकर शहर में उन बदमाशों की परेड करवाई हैं।

No comments:

Post a Comment