बाइक सवार को ऊँट ने ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देखकर नही रोक पाएंगे अपनी हंसी, देखिए

बाइक सवार को ऊँट ने ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देखकर नही रोक पाएंगे अपनी हंसी, देखिए
ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेंगी। इस वीडियो में ऊंट ने जिस अंदाज में व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना सिखाया है। वह काबिले तारीफ है। वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि दो व्यक्ति कई ऊंटों को एक साथ कहीं ले जा रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शायद ऊंट के वाकिंग का समय है। ऊंट भी मस्त होकर मॉर्निंग वॉक यानी सुबह की सैर का आनंद ले रहे हैं।

तभी एक बाइक सवार ऊंट की बाईं तरफ से ओवरटेक यानी आगे निकलने की कोशिश करता है। ऊंट को यह नागवार लगता है और वह अपने पिछले पैर से बाइक पर एक जोरदार लात मारता है। इससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है। हालांकि, उसे कोई चोट नहीं आती है, लेकिन ऊंट के किक उसे समझ में आ जाता है कि दुर्घटना से देर सही। इसीलिए हमेशा यातायात के नियमों का पालन करें और कभी भी ओवरटेकिंग करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

No comments:

Post a Comment