मेष राशि - आर्थिक हानि का संकेत है। पूंजी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
वृषभ राशि - ऊर्जा का स्तर ऊपर-नीचे होता रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ होगा।
मिथुन राशि - अज्ञात भय सताएगा। साझेदारी में समस्या हो सकती है। नेत्र विकार या सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि - स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भ्रामक समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक मामले ठीक होंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।
सिंह राशि - रोजी-रोजगार में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संघर्ष के साथ आप आगे बढ़ेंगे। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कन्या राशि - मान सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ होगा।
तुला राशि - जोखिम भरा समय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ अधिक ही तू-तू, मैं-मैं हो सकती है, जीवनसाथी के साथ। आती हुई बातों को भी जाने दें। स्वास्थ्य परेशानी में है।
धनु राशि - विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे लेकिन आपका दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार का पूरा साथ है।
मकर राशि - मन अवसादग्रस्त रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक रहेगा।
कुंभ राशि - घरेलू सुख बाधित है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-ठीक रहेगा।
मीन राशि - व्यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। व्यवहार का पता जरूर लगा लें। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। अच्छा होगा।
No comments:
Post a Comment