Oddity Central नामक वेबसाइट के अनुसार... सोरोट अपनी सभी पत्नियों के साथ एक ही घर में एक साथ रहते हैं। आपस में खूब मिलते जुलते हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हैं। वैसे सोरोट अपनी सभी पत्नियों से रोज मिलते हैं, लेकिन ज्यादा समय बिताने के लिए सभी के लिए दिन फिक्स कर रखे हैं।
साइट के अनुसार, सोरोट अपनी सबसे पहली पत्नी से एक शादी में मिले थे। दोनों मिले, प्यार हुआ और फिर शादी कर ली इसके बाद दूसरी पत्नी से मार्किट में मिले, जान-पहचान हुई और दोस्ती प्यार में बदली तो शादी कर ली। तीसरी से हॉस्पिटल में मिले, इसी तरह चौथी पांचवीं और छठवीं से सोशल मीडिया पर मिले, इसके बाद शादी की।
सातवीं पत्नी से वह एक मंदिर में मिले। फिर शादी कर ली। आठवीं पत्नी के मिलने की कहानी दिलचस्प है। वह अपनी सातों पत्नियों के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान उन्हें यहां एक लड़की मिली, उससे जान पहचान हुई और इस लड़की को आठवीं पत्नी बना लिया।


No comments:
Post a Comment