28 फरवरी का राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान शिव की कृपा से होगी धन की बारिश, जानें राशिफल

Horoscope for February 28
मेष राशि - किसी भी नए व्यवसाय की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

वृषभ राशि - यात्रा में कष्ट की आशंका है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेंगे।

मिथुन राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य मध्यम है।

कर्क राशि - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में थोड़ी उठा-पटक के संकेत हैं। बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। मन संकुल नहीं रहेगा। डिप्रेशन का अनुभव कर सकते हैं।

सिंह राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा।

कन्या राशि - मन बहुत सारी चीजों में उलझा रहेगा। विद्यार्थियों के सामने बहुत स्पष्टता नहीं रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

तुला राशि - घर में बहुत तरह की चीजें चलती रहेंगी। वाहन, भूमि के लिए स्पष्टता नहीं रहेगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।

वृश्चिक राशि - पराक्रम रंग लाएगा। बस नाक-कान-गला की परेशानी और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम, व्यापार आपका सही चलता रहेगा।

धनु राशि - पूंजी निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक रहेगा।

मकर राशि - प्रेम की स्थिति में पहले से सुधार है। व्यापारिक स्थिति में भी सुधार है।

कुंभ राशि - कई तरह के खर्च मन को तोड़ेंगे। मानसिक परेशानी घेरे रहेगी आपको। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।

मीन राशि - स्थिति ठीक कही जाएगी। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। शुभता में खर्च हो रहा है। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है।

No comments:

Post a Comment