27 फरवरी का राशिफल: 5 राशियो का आज चमकने वाला है भाग, मिलेगी दुनिया की सभी खुशियां, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - किसी भीन व्यवसाय की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

वृषभ राशि - अपमानित होने का भय है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही रहेंगे।

मिथुन राशि - चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे।

कर्क राशि - जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में थोड़ी उठा-पटक के संकेत हैं। मन संकुल नहीं रहेगा। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति मध्यम है।

सिंह राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा।

कन्या राशि - मन बहुत सारी चीजों में उलझा रहेगा। प्रेम के कई विकल्पों में से सही-गलत के चक्कर में बहुत परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

तुला राशि - घर में बहुत तरह की चीजें चलती रहेंगी। इसमें सकारात्मक-नकारात्मक, अच्छी-बुरी हर तरह की चीजें होंगी। मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार रुक-रुक कर चलता रहेगा।

वृश्चिक राशि - पराक्रम रंग लाएगा। बस नाक-कान-गला की परेशानी और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम, व्यापार आपका सही चलता रहेगा।

धनु राशि - पूंजी निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। आज के दिन किसी को पैसे न दें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम की स्थिति अच्छी है।

मकर राशि - प्रेम की स्थिति में पहले से सुधार है। व्यापारिक स्थिति में भी सुधार है। एक-दो दिन जरा सामंजस्य बिठाने में दिक्कत होगी।

कुंभ राशि - कई तरह के खर्च मन को तोड़ेंगे। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति आ सकती है। मानसिक परेशानी घेरे रहेगी आपको। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है।

मीन राशि - स्थिति ठीक कही जाएगी। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। शुभता में खर्च हो रहा है। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है। कई मार्ग से पैसे आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment