24 फरवरी का राशिफल: जोखिम भरा समय हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दे, जानें अपने राशि का हाल

Horoscope for February 24
मेष राशि - थोड़ा जोखिम भरा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ राशि - उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक है। लाल वस्तु का दान करते रहें।

मिथुन राशि - शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार सही चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कर्क राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि - मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि - पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्यापार सही दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी दिख रही है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि - स्थिति सही कही जाएगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा और व्यवसायिक दृष्टिकोण से जीवन में शुभता बनी रहेगी।

धनु राशि - अज्ञात और काल्पनिक भय सताएगा। खर्चों को बढ़ाचढ़ाकर सोच लेंगे और मन परेशान हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

मकर राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार सही चलेगा। संतान से थोड़ी दूरी बन सकती है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ राशि - व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय रहेगा लेकिन कानूनी पचड़ों से दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन राशि - स्थिति सुधार की ओर है। आप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। भाग्य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। स्वास्थ्य नरम रहेगा, इसका ध्यान रखें। पीली वस्तु पास रखें।

No comments:

Post a Comment