18 फरवरी का राशिफल: इन राशियों की आज चमकेंगी किस्मत, धन की होगी बारिश, जानें अपने राशि का हाल

मेष राशि - विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। आर्थिक मामले सुलझते दिख रहे हैं।

वृषभ राशि - स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। पिता का साथ है। बस थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है।

मिथुन राशि - जीवन में शुभता बढ़ी हुई है। हड्डियों की थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बाकी पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसाय सही चल रहा है।

कर्क राशि - थोड़ा सा मध्यम समय चल रहा है। व्यवसाय मध्यम चल रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। जुआ, सट्टा, लॉटरी में अभी पैसे न लगाएं। पैसे बढ़ेंगे।

सिंह राशि - शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब अच्छा है।

कन्या राशि - अच्छी स्थिति है। बस अभी मन थोड़ा परेशान है। खिन्नता के शिकार हैं। चीजों को ज्यादा सोचकर भी मन परेशान हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

तुला राशि - सोच इस समय बड़ी शुभ हो गई है। दिमाग बहुत अच्छा काम कर रहा है। भाग्य साथ दे रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। आय में आशातीत बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रेम पूरा-पूरा परवान चढ़ रहा है। आय में बढ़ोत्तरी हो रही है।

वृश्चिक राशि - व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर मिलेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति पदोन्नति की ओर जा रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है।

धनु राशि - एक सुअवसर देने वाली स्थिति है। भाग्य साथ दे रहा है। भाग्यवश भी आपके कुछ काम बन सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य अच्छा है।

मकर राशि - बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं आप अपने लक्ष्य के। धैर्य के साथ आगे बढ़ें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। चोट न लगे। प्रेम, व्यापार का पूरा-पूरा साथ है।

कुंभ राशि - रंगीन बने रहेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पति-पत्नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यवसायिक लाभ होगा।

मीन राशि - विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं चल पाएगी। आप उन पर भारी पड़़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

No comments:

Post a Comment