द सन की रिपोर्ट के मुताबिक मैक्सिको में रहने वाली 37 वर्षीय महिला कोर्टनी कहती है कि 'मैंने प्रेगनेंसी के दौरान हमेशा अच्छा महसूस किया, मुझे कमजोरी महसूस नहीं होती साथ ही दर्द भी नहीं होता। यह हर किसी के लिए अलग होता है, लेकिन मेरा शरीर प्रेगनेंसी को बहुत अच्छी तरह से लेता है। कोर्टनी ने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो हमारे इतने सारे बच्चे नहीं होते। हालांकि बड़ी फैमिली होने के चलते हमें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। शायद यही कारण है कि अब वह आगे बच्चों को जन्म नहीं देना चाहती हैं।
परेशानियों का जिक्र करते हुए कोर्टनी कहती हैं कि बड़ा परिवार होने के कारण हमें काफी दिक्कतें आती हैं हम कहीं भी चाहते हैं तो बहुत भीड़ हो जाती है। हमें आने जाने के लिए भी 15 यात्रियों वाली वैन या ट्रेवलर का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने अपने सभी 11 बच्चों का नाम भी C से ही रखा है पुराने वाले नए सदस्य का नाम भी उसी से ही रखेंगे। फिलहाल दोनों कपल के 6 बेटे और पांच बेटियां हैं दोनों चाहते हैं कि अगला बच्चा बेटी के रूप में हो जिससे उनके छह बेटे और 6 बेटियां हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment