10 फरवरी का राशिफल: इन 3 राशियों की चमकने वाली हैं किस्मत, मिलेंगा ढेर सारा धन, जानें अपने राशि का हाल

10 फरवरी का राशिफल: इन 3 राशियों की चमकने वाली हैं किस्मत, मिलेंगा ढेर सारा धन, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। आर्थिक हानि का संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आय भाव अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि - साथ संगत नकारात्मक दिख रहा है। कोई भी नई संधि न करें। स्वास्थ्य, नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि - काल्पनिक भय परेशान करेगा। चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर सोचेंगे। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है।

कर्क राशि - बहुत हिसाब से चलें। मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। आय की स्थिति आपकी ठीक है लेकिन आय के मार्ग की समीक्षा जरूर करें।

सिंह राशि - कोर्ट-कचहरी, पुलिस-फौजदारी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके भी सीने में विकार की आशंका है। कोई नया व्यापार अभी शुरू न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा चल रहा है।

कन्या राशि - यात्रा में कष्ट की आशंका है। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-व्यापार का साथ है।

तुला राशि - बहुत बचकर पार करें। अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, व्यापार फिर भी ठीक है।

वृश्चिक राशि - नए व्यापार की शुरुआत न करें। जीवनसाथी के साथ थोड़ा तू-तू, मैं-मैं हो सकती है या उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी में रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है।

धनु राशि - डिस्टर्बेंस बना रहेगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा।

मकर राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।

कुंभ राशि - घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जीवन में। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि - अपनों के साथ की वजह से आपका काम चलता रहेगा लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा, कार्यक्षेत्र में। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है।

No comments:

Post a Comment