IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम मध्य अरब सागर के साथ-साथ गुजरात तट पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। जिससे राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की वर्षा की संभावना है.पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।
IMD ने जानकारी दी है कि 25 जनवरी के दौरान पूर्वोत्तर भारत में वर्षा होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आज जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
No comments:
Post a Comment