PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में इस महीने आएंगी 2000 रुपये की 11वीं क़िस्त

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में इस महीने आएंगी 2000 रुपये की 11वीं क़िस्त
PM kisan Yojana: केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए 11वीं किस्त से जुड़ा अपडेट है। गौरतलब है कि PM Kisan योजना के तहत किसानों को खेती में सहयोग के लिए सरकार की ओर हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

हो सकती है नई घोषणा - सूत्रों के मुताबिक सरकार इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि में 2000 रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2022 को केंद्रीय बजट 2022 की घोषणा करने वाली हैं। इसी के साथ अब जल्द ही किसानों के खाते में 11वीं किस्त आने वाली है।

अप्रैल में आएगी 11वीं किस्त - मीडिया रिपोर्टस कि माने तो 11वीं किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में आ जाएगी। इसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए योजना का लाभ लेने वाले किसानों को पहले अपना स्टेटस चेक करना होगा। दरअसल, हर चार महीने के अंतराल में किसान सम्मान निधि की किस्त दी जाती है। हर वित्त वर्ष में पहली किस्त 1 अप्रैल से 1 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है।

No comments:

Post a Comment