LPG Subsidy: अगर आपके खातें में नही आ रही एलपीजी की सब्सिडी, तो ऐसे करें चेक

LPG Subsidy: अगर आपके खातें में नही आ रही एलपीजी की सब्सिडी, तो ऐसे करें चेक
दिल्ली। यदि आप रसोई गैस जलाते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। क्या आपके खाते में एलपीजी की सब्सिडी आ रही है। यदि आपको नहीं पता तो बता दें कि कुछ कारण से आपको ये नहीं मिल रही होगी। इसलिए आप इस वजह का पता करें और तुरंत इसे ठीक करवा लें ताकि एलपीजी की सब्सिडी आपके खातें में आना शुरू हो जाएं। दरअसल इसकी वजह आपके एलपीजी कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं होना हो सकता है। यदि आपने अपने एलपीजी को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है, तो तुरंत करवाने का काम करें। एलपीजी आधार लिंकेज की वजह से अगर आपकी सब्सिडी बंद है, तो आइए जान लीजिए कि फिर से यह कैसे शुरू हो सकता है।

स्टेप-बाई-स्टेप ऐसे आधार को एलपीजी से करें लिंक

  • अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट को पहले ओपन कर लें।
  • यदि फोन से ऑपरेट कर रहे हैं, तो ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन कर लें।
  • दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो मिलेगा। अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर के फोटो पर।
  • अब एक नया विंडो ओपन होगा, जो आपके सर्विस प्रोवाइडर का है।
  • अब आप सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन देखेंगे। उस पर।
  • यदि आपने पहले ही अपनी आईडी बना रखी है, तो आप उमें लॉग-इन करें।
  • आईडी नहीं है, तो आपको न्यू यूजर पर के जरूरी जानकारी देकर वेबसाइट पर लॉग-इन करने की जरूरत है।
  • लॉग-इन करने के बाद जो विंडो ओपन होगा, उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का विकल्प आपको नजर आयेगा।
  • यहां आपको जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गयी है। कितनी सब्सिडी की राशि कब दी गयी है, उसका भी विवरण आप देख पायेंगे।
  • यदि आपने गैस की बुकिंग की है और आपको सब्सिडी के पैसे नहीं मिले हैं, तो आपको फीडबैक वाले बटन पर ना होगा। यहां से आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
  • इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है, तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह काम करवा लें।

जान लें ये काम की बात : यहां आपको बता दें कि सालाना 10 लाख रुपये से अधिक की कमाई करने वाले लोगों को सरकार एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) बुक कराने पर सब्सिडी नहीं देती है। यदि आप पति-पत्नी दोनों काम करते हैं, तो दोनों की कमाई को मिलाकर इसकी गणना करने का काम किया जाता है।

नोट : टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके आप इसकी शिकायत भी करने में सक्षम हैं।

No comments:

Post a Comment