LPG Subsidy: बढ़ जाएंगी रसोई गैस की कीमत, अभी भी नही मिल रही सब्सिडी, तो करें ये काम

LPG Subsidy: बढ़ जाएंगी रसोई गैस की कीमत
LPG Price Hike: क्या रसोई गैस की कीमत में इस बार बढ़ोतरी होगी ? दरअसल महीने को खत्म होने में केवल चार दिन बाकी है। इसके बाद साल का दूसरा महीना यानी फरवरी आ जाएगा। हर महीने की एक तारीख को इसकी समीक्षा की जाती है। इसके बाद रसोई गैस की कीमत को लेकर पेट्रोलियम कंपनी फैसला लेती है। एक जनवरी की बात करें तो इस दिन वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में 102.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी। इस बीच आइए आपको बताते हैं LPG सब्‍स‍िडी को लेकर एक खास बात। जी हां खाते में अब नाम मात्र की सब्‍स‍िडी ग्राहकों के खाते में आ रही है। यदि ये राशि भी आपको प्राप्त नहीं हो रही है तो आगे कि खबर जरूर पढ़ें।

ऐसे आयेगा आपके खाते में गैस सब्‍स‍िडी का पैसा

  • - सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन करने का काम करें।
  • - फिर ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करें।
  • - इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की तसवीर नजर आएगी। जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर ने का काम करें।
  • - इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का आपको नजर आयेगा।
  • - इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें।
  • - यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है।
  • - यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है। वेबसाइट पर लॉगइन कर लें।
  • - इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का ऑपशन आपको दिखेगा। इस पर टैप कर दें।
  • - टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है।
  • - वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर ने की जरूरत है। यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं।
  • - इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें।
  • - यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं।

No comments:

Post a Comment