दिल्ली। आज बजट पेश होने से पहले एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में राहत है। एक फरवरी को दिल्ली में नॉन-सब्सिडी वाले इंडेन घरेलू सिलेंडर का रेट अभी 899.50 रुपये में ही मिलेगा। वहीं, कोलकाता वालों को 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 926 रुपये में मिलेगा।
अगर बात करें मुंबई की तो यहां भी दिल्ली के रेट पर ही सिलेंडर उपलब्ध होगा, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत होगी 915.50 रुपये। अक्टूबर से अब तक नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट भी स्थिर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव हो रहे हैं। 10 फरवरी से 7 मार्च तक वोटिंग है और रिजल्ट 10 मार्च को आएंगे। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ें। कामर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव हो सकता है।
No comments:
Post a Comment