इनविटेशन कार्ड के जरिए दिया खास संदेश : युवक ने कहा कि मैं अपनी इनविटेशन कार्ड के दरिए यह मैसेज देना चाहता हूं कि अन्नदाताओं के विरोध की जीत अभी पूरी नहीं हुई है। अन्नदाताओं की जीत तभी होगी, जब भारत सरकार गारंटी देने वाले एमएसपी अधिनियम के अतंर्गत एक कानून अन्नदाताओं को लिखित में देगी। एमएसपी पर कानून के बिना, अन्नदाताओं के पास कुछ भी नहीं है और किसानों की शहादत और उनकी कुर्बानी भी तभी पूरे होंगी जब एमएसपी पर कानूनी गारंटी होगी।
युवक ने अपने शादी का कार्ड पर प्रिंट कराई ऐसी चीज, पढ़कर हैरान रह गए लोग
दिल्ली की विभिन्न सरहदों पर तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों का आंदोलन समाप्त होने के एक महीने से ज्यादा वक्त के बाद हरियाणा के एक शख्स ने अपनी शादी से दो हफ्ते पूर्व 1500 वेडिंग कार्ड प्रिंट करवाए। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार के विरूद्ध विरोध का अनोखा तरीका चुना। उन्होंने फसल उपज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाले कानून की मांग की। आपको बता दें कि हरियाणा स्थित भिवानी निवासी प्रदीप कालीरामना 9 फरवरी को शादी कर रहे हैं। उन्होंने 1,500 वेडिंग कार्ड छपवाए हैं। अपनी शादी के कार्ड के ऊपर 'जंग अभी जारी है, एमएसपी की बारी है' प्रिंट करवाया। इसके साथ साथ शादी के कार्ड पर एक 'ट्रैक्टर' और 'नो फार्मर्स, नो फूड' को दर्शाने वाला एक तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment