जयमाला के दौरान दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, फिर शुरू हो गई थप्पड़ों की बारिश, देखे वीडियो

जयमाला के दौरान दुल्हन ने जड़ा थप्पड़
शादी के अनगिनत वीडियो वायरल आपने देखें होंगे। कभी शादी में दूल्हा और दुल्हन के डांस को तो कभी दुल्हन की एंट्री का वीडियो आपने खूब मजे लेकर देखे होंगे। लेकिन जयमाला का ऐसा वीडियो शायद ही आपने देखा होगा, जिसे देख कर आपकी हंसी नहीं रूकेगी। इस वीडियो को देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि जयमाला की तैयारी चल रही है। जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन के अलावा इनके परिवार के कई सदस्य भी वहां मौजूद हैं। लड़की जयमाला के लिए जैसे ही माला आगे बढ़ाती है कि दूल्हे के दोस्त दूल्हे को गोद में उठा लेते हैं, जिसके बाद दुल्हन का हाथ दूल्हे तक नहीं पहुंच पाता। इसके बाद दुल्हन कुछ देर तक तो इंतजार करती है।

इस बीच पीछे से एक आदमी दुल्हन को गोदी में उठा कर उसे दूल्हे के बराबर खड़ा कर देता है। अब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को जयमाला डाल देते हैं। इसके बाद जब वह शख्स दुल्हन को नीचे उतारता है, तो दुल्हन उसे जोर से थप्पड़ मार देती है। वह शख्स कुछ समझ ही नहीं पाता। इस बीच उस शख्स के सामने खड़ी एक महिला हंसने लगती है। यह देखकर वह आदमी भी आपा खो बैठता है और उस महिला को थप्पड़ मार देता है। इस वायरल हो रहे वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जयमाला के दौरान थप्पड़ों की बारिश को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment