वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर बैंक में घुसता है, वहां मौजद बैंक कर्मी उसे देखकर डर जाते हैं। बदमाश एक महिला कर्मचारी का पर्स छीन लेता है और उससे सारा पैसा निकालने के लिए कहता है। बदमाश लगातार चाकू दिखाकर महिला कर्मचारी को धमकाता रहा। आखिर में उसे महिला के टेबल पर रखा पैसा उसे समेटकर दे दिया और वो वहां से भाग निकला। उसके जाने के बाद बैंक कर्मी चिल्लाने लगे उस दौरान एक पुलिसवाला वहां से जा रहा था उसने बदमाश का पीछा किया और एक ट्रैफिक पुलिसवाले की मदद से उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जो कहानी सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया।
Robbery at SBI bank in Hubli caught on CCTV. Watch how a masked man walks in with a knife threatens a woman employee & teller, gets abt 6.39lakh loaded into his bag & flees, only to be caught in abt 30 mins by cops. This effort was to have a lavish wedding for himself. pic.twitter.com/Tre9RXw99q
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) January 22, 2022
बैंक से 6 लाख 39 हजार लूटने वाला ये शख्स कोई बदमाश नहीं था, बल्कि वो एक पढ़ा लिखा इंसान है। प्रवीण एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दो दिन बाद उसकी शादी होने वाली थी और वो शॉपिंग के लिए हुबली आया था। उसे पैसों की सख्त जरूरत थी, उस पर काफी कर्ज भी था। ऐसे में कोई और रास्ता नहीं सूझा तो बैंक लूटने का प्लान बना लिया। सिर्फ एक चाकू के दम पर बैंक लूटने चला आया और महज 15-20 मिनट में पकड़ा भी गया।
No comments:
Post a Comment