दोनों डांस कर ही रहे थे कि तभी वहां लड़की की चचेरी बहन पहुंची और वो भी दोनों के साथ थिरकने लगी। चचेरी बहन ने दोनों के हाथ पकड़े और डांस करते हुए उनके बीच में आ गई। इसके बाद जब चचेरी बहन ने कपल के कंधों पर हाथ रखा तो लड़का परेशान हो गया। लड़के ने डांस करती हुई अपनी दुल्हन और उसकी चचेरी बहन दोनों को धक्का देकर अपने से दूर किया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के पर आरोप लगाया कि उसने सभी मेहमानों के सामने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा है।
मामला उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो गया, जब लड़की ने भी ऐलान किया कि वो ये शादी नहीं करना चाहती। लड़की के परिजनों ने भी अपनी बेटी का साथ दिया और शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद लड़की के परिजन गुस्से में वहां से बाहर निकले और कुछ ही घंटों के भीतर रिश्तेदारों के बीच में से एक दूसरा दूल्हा चुन लिया गया। अगले दिन तय तारीख और समय पर इसी दुल्हे का साथ दुल्हन की शादी कर दी गई।
हालांकि ये मामला यहीं नहीं थमा और लड़की ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए 7 लाख रुपए के हर्जाने की मांग की है। लड़की का कहना है कि उसके परिवार ने शादी के इंतजाम पर करीब 7 लाख रुपए खर्च किए थे। वहीं, ठुकराए हुए दूल्हे ने भी पुलिस को शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।
लड़के ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब मेरी होने वाली दुल्हन डांस करने के बाद मेरे पास पहुंची तो मैंने उससे कहा कि वो दूसर लोगों के साथ डांस क्यों कर रही थी। इसपर उसने जवाब दिया कि उसकी मर्जी वो किसी के भी साथ डांस करे। इसके बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने मेरे ऊपर उसे धमकाने का आरोप लगाया और मेरे साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि वो इस शादी को तोड़कर और अपनी बेटी की शादी किसी और लड़के के साथ कर मुझे सबक सिखाएंगे।'
वहीं, मामले पर पनरुति महिला थाने की इंस्पेक्टर एस वल्ली ने कहा कि लड़के के ऊपर अपनी होने वाली दुल्हन को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसकी वजह से लड़की ने शादी ना करने का फैसला लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी की शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी। हमारे पास दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है, और बातचीत के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
No comments:
Post a Comment