30 जनवरी का राशिफल: स्वास्थ्य बेहतर है, प्रेम और व्यापार की स्थिति सही है, जानें अपने राशि का हाल

30 जनवरी का राशिफल: स्वास्थ्य बेहतर है, प्रेम और व्यापार की स्थिति सही है, जानें अपने राशि का हाल
मेष राशि - स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। विद्यार्थियों के लिए थोड़ी असमंजस की स्थिति जरूर दिख रही है।

वृषभ राशि - बचाव पक्ष मजबूत हो गया है, किसी परेशानी में आप न पड़ जाएं। प्रेम मध्यम, व्यापार की स्थिति सही चल रही है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान की स्थिति सुधर चुकी है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।

कर्क राशि - स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्बिंग चल रहा है। प्रेम और व्यापार के मामले में भी मध्यम समय कहा जाएगा। कोई परेशानी की बात नहीं है। व्यापार की स्थिति मध्यम है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह राशि - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। कोई भी व्यक्ति लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेगा तो उसको लाभ मिलने के संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि - स्वास्थ्य मध्यम है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। प्रेम की स्थिति बेहतर चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप रुक-रुककर चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि - व्यापारिक स्तर पर बदलाव का संकेत है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि - घर में कुछ उत्सव सा माहौल दिख रहा है। धन का आवक भी बना हुआ है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की बहुत सही स्थिति है। बजरंग बली की अराधना करें।

धनु राशि - कुछ शुभता बढ़ने वाली है जीवन में। प्रेम का भी साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार है। बजरंग बली की अराधना करें।

मकर राशि - खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। अब आपको समझ में आएगा कि कुछ अच्छी चीजें जुड़ने जा रही हैं। बस खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशहाली दिख रही है। अभी प्रेम और संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

मीन राशि - कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment