वृषभ राशि - परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें।
मिथुन राशि - जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, बच्चों का ख्याल रखें।
कर्क राशि - थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि - स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। अभी थोड़ा रुक जाएं।
कन्या राशि - स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम, व्यापार का साथ होगा, लेकिन गृहकलह का संकेत है।
तुला राशि - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है।
वृश्चिक राशि - रुपए-पैसे का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि सम्भव है लेकिन पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
धनु राशि - एक बहुत विशेष योग का निर्माण हो रहा है। मंगल, चंद्रमा और शुक्र मिलकर कर रहे हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। भाग्य साथ देगा। शादी तय हो सकती है।
मकर राशि - खर्च की अधिकता मन परेशान करेगी। रोजी-रोजगार में थोड़ी परेशानी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य भी नरम-गरम बना रहेगा।
कुंभ राशि - आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य और अर्थ के लिहाज से अच्छा है लेकिन संतान और प्रेम के लिहाज से अच्छा समय नहीं है।
मीन राशि - कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से लाभान्वित होंगे।
No comments:
Post a Comment