18 महीने के डीए एरियर पर सरकार से भी चल रही है बात
कर्मचारी लंबे अरसे से डीए एरियर के अटके हुए पैसों की मांग कर रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही है कि सरकार 26 जनवरी के आसपास इस मसले पर फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार एकमुश्त डीए बकाया का भुगतान कर सकती है।

कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का होगा फायदा
अगर ऐसा होता है कर्मचारियों को 2 लाख रुपये तक का फायदा होगा। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए तक है। वहीं, लेवल-13 और लेवल-14 के लिए पैसा जोड़ा जाए तो एक कर्मचारी को डीए एरियर का 144200 रुपए से 218200 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
डीए एरियर पर सरकार से जल्द चर्चा की उम्मीद
जानकारी के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच इस सिलसिले में बातचीत हुई। हालांकि अभी कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। जेसीएम का कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि इस मसले पर जल्दी ही कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ बात हो सकती है।
No comments:
Post a Comment