उर्फी जावेद ने फिर पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर लोगों ने किया ट्रोल

उर्फी जावेद ने फिर पहनी ऐसी ड्रेस, देखकर लोगों ने किया ट्रोल
दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी' कंटेस्टेंट उर्फी जावेद ने फैशन की दुनिया में एक नया ही बेंचमार्क सेट किया है। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं उनके अजीबो-गरीब फैशन को देखकर कई बार लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। इसी बीच उर्फी एक बार फिर से अपने कपड़ों को लेकर लाइम लाइट में आ गई हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जैसे ही ऑफिस के बाहर अपने गाड़ी से उतरीं तो पहले तो वह अपनी हाई हील्स और छोटी ड्रेस से परेशान होती नजर आ रही हैं। इस दौरान उर्फी ने बेहद ही बोल्ड ड्रेस पहनी है। आप देख सकते हैं कि उर्फी ने एक शॉर्ट ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस के आगे एक बहुत बड़ा सा कट है जो एक पिन के सहारे से टिकी है। वहीं उनकी हेयरस्टाइल भी इस बार लोगों को हैरान कर रही है।

No comments:

Post a Comment