प्रेमी प्रेमिका के बीच हो रही लड़ाई में पहुँचा डिलीवरी बॉय, फिर लड़की की कर दी पिटाई, जानें पूरा मामला

Delivery boy got involved in a fight between boyfriend and girlfriend
भुवनेश्वर। ओडिशा के भुवनेश्वर में एक फूड डिलीवरी ब्वाॅय ने बीच सड़क पर एक लड़की की जमकर पिटाई की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भुवनेश्वर के इंदिरा गांधी पार्क से बाहर आने के बाद एक लड़की की अपने ब्वाॅयफ्रेंड संग किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद वहां डिलीवरी एक्जीक्यूटिव भी आता है और मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। लेकिन इस पर लड़की और भड़क जाती है और उसको भी गालियां देने लगती है।

जिसके बाद डिलीवरी बॉय अपना आपा खो बैठता है और उसे पीटना शुरू कर देता है। वीडियो में वह उसे धक्का मारते, घूंसे मारते और थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। रास्ते से गुजरनेवाले राहगीर भी ये देख हैरान रह जाते हैं। हालांकि अभी तकलड़की और डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वहीं भुवनेश्वर डीसीपी उमाशंकर दास ने इस मामले में कहा कि चूंकि यह दोनों पक्षों द्वारा पिटाई की घटना थी, मैंने संबंधित पीएस अधिकारी को उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

No comments:

Post a Comment